Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आरएस पुरा, 26 सितंबर! पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट आरएस पुरा के सदस्यों ने मंगलवार को मांगों को लेकर पीएचई कार्यालय में जोरदार तरीके के साथ प्रदर्शन किया और सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनकी लंबी पड़ी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए! पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट आरएस पुरा प्रधान पुरुषोत्तम चौधरी की अध्यक्षता में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान यूनाइटेड फ्रंट के रवि हंस, होशियार सिंह, मोहन लाल, राजेंद्र सिंह ताज सहित काफी संख्या में पीएचई विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे! इस मौके पर उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट जम्मू की तरफ से 4 अक्टूबर को जम्मू में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे ताकि सरकार को अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाया जा सके! इस मौके पर उन्होंने अपनी मांगों को उजागर करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द एसआरओ 64 को लागू करते हुए अस्थाई रूप से कम करने वाले पीएचई कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करें और पिछले कई सालों से लंबित पड़ी उनकी वेतन को भी जारी किया जाए! इस दौरान कर्मचारियों ने एक शपथ भी ली कि अगर सरकार ने जल्द भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में सभी कर्मचारी भाजपा के खिलाफ प्रचार करने के लिए मजबूर हो जाएंगे! उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्मचारियों के साथ वायदा किया था कि उनकी सरकार आने पर उनकी लंबित मांगों को पूरा किया जाएगा लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है जबकि कर्मचारी पिछले लंबे समय से मांगों को लेकर सड़कों पर हैं। इस मौके पर पुरुषोत्तम चौधरी ने कहा कि 4 अक्टूबर को होने वाली रेली में आरएस पुरा से भी काफी संख्या में कर्मचारी हिस्सा लेने के लिए जाएंगे! इस मौके पर रवि हंस तथा राजेंद्र सिंह ने सभी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वह एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करें ताकि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए जल्द राजी हो सके!