


आरएस पुरा, 26 सितंबर! मीरा साहब क्षेत्र के गांव तूतडे से मंगलवार को मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए 31वी छड़ी पैदल यात्रा माता रानी के जयकारों के साथ रवाना हुई! इस यात्रा में पंचायत के सरपंच राजपाल कालोत्रा, नायब सरपंच सुरेंद्र चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, शुभम चौधरी सेवादार सुरेंद्र चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए! गांव के पंच एवं माता रानी के सेवादार रमेश कुमार गोगा की अध्यक्षता में निकाली गई इस पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला और हर तरफ माता रानी के जयकारों की गूंज सुनाई दी! इस मौके पर पंचायत के सरपंच राजपाल ने बताया कि हर वर्ष गांव के लोगों द्वारा मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पैदल यात्रा निकाली जाती है जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता रानी के दर्शनों के लिए रवाना होते हैं। उन्होंने कहा कि माता रानी पर हर किसी की कृपा बनी रहे और क्षेत्र में सुख समृद्धि आए इसके लिए माता रानी से गांव के लोगों द्वारा प्रार्थना की जाती है! इस मौके पर सेवादार रमेश कुमार गोगा ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि तथा आपसी भाईचारे के लिए हर वर्ष माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गांव की तरफ से इस पवित्र यात्रा का आयोजन किया जाता है और वीरवार को पूर्णिमा के दिन पवित्र झंडे को माता रानी के दरबार में श्रद्धापूर्वक चढ़ाया जाएगा! उन्होंने बताया कि पिछले 30 सालों से इस पैदल यात्रा का आयोजन होता आ रहा है और जो भी श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं उन पर माता रानी की कृपा हमेशा बनी रहती है और सभी वक्त जीवन में तरक्की हासिल करते हैं! इस मौके पर थाना प्रभारी मीरा साहब सरदार भूपेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी यात्रा में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है