Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

श्री बालीपुर धाम मे भाद्र शुक्लपक्ष की सप्तमी ,अष्टमी एवम नवमी को हवन हुआ, महाप्रसादी का तीन दिवसीय भण्डारे की प्रसाद खिलाई।

रिपोर्टर राजू देवड़ा
‘विओ :- श्री बालीपुरधाम में मासिक सप्तमी , अष्टमी एवम
नवमी का हवन श्री योगेश जी महाराज एवम सुधाकर जी महाराज के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम गणेश जी की प्रार्थना के बाद मे संध्या, जप एवम दैनिक हवन हुआ। दुर्गा सप्तशती के मंत्रो से अग्निकुण्ड मे आहूतियाॅ ब्राह्मणो की टीम द्वारा दी गयी। इसमें मखाना,घी, बादाम, काजू, जौ ,किशमिश,लकडी,मेवा, पपीता,अखरोट,आम,चीकु,पिस्ता, काजुफल,गन्ना एवम अन्य सामग्री की आहुतिया दी गई। कन्याओं को फल, मिठाई एवं वस्त्र दिए गए । तीन दिवसीय भंडारा हुआ जिसमें अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बने। फलियारी, खिचड़ी एवम अन्य व्यंजन बने। सनावद से पधारे आचार्य दुर्गा शंकर तारे, बंटी महाराज, रविंद्र शुक्ला के आचार्यतत्व मे श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए। कन्या पूजन में कन्याओं को फल, वस्त्र, बस्ते, पानी की बोतल दी गई।

अखंड रामायण
दैनिक पाठ दिवस मे एवम रात्रिकालीन चल रहा है जो 365 दिन तक चलेगा ,जिसमे श्री केशव जी पाटीदार बालीपुर द्वारा गृह कार्य छोड़कर अहम सेवा दी जारी रही है। प्रत्येक गांव के भक्तो को अलग-अलग दिन मे शिफ्ट देकर कार्यक्रम को समायोजित किया गया ।उक्त जानकारी सतगुरु सेवा समिति के जगदीश पाटीदार ने दी। बोरलाय, अंजड,कुक्षी, बड़वानी ,मनावर, अलीराजपुर, झाबुआ ,छोटा उदयपुर जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी,नवनीत पाटीदार, जितेन्द्र बरफा, आचार्य आदित्य गौड भक्तगणों ने इस सेवा कार्य में अपना हाथ बटाया।आरती के पश्चात विशाल भंडारा हुआ।

राजू देवड़ा की खास खबर