Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुढ़वा मंगल पर कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी ने लगाए एक दर्जन के करीब स्वागत मंच, लगभग 50000 श्रद्धालुओं की प्रसादी ग्रहण

मेहगांव-मध्य प्रदेश के भिंड जिले की तहसील मेहगांव में स्थित विश्व प्रसिद्ध दंदरौआ धाम पर बुढ़वा मंगलवार को लाखों की संख्या में क्षेत्र प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इसी क्रम में मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशी प्रमोद चौधरी उर्फ़ धनु भइया ने श्रद्धालुओं के लिए एक दर्जन के करीब स्वागत मंच लगवाएं यह स्वागत मंच पोरसा, यादव धर्म कांटा गोरमी, सदर बाजार गोरमी, से लेकर ग्वालियर रोड पेट्रोल पंप, खेड़ापति सरकार खेरिया थापक, कोतवाल सरकार मेहगांव, फुस्कान खेरा सरकार पचेरा, मिश्रा वेयरहाउस मौ रोड कोंहार सहित कई जगह भक्तों के लिए लगाए गए जिसमें कहीं पूरी सब्जी तो कहीं फलाहार तथा कहीं चाय नाश्ता तो कहीं ठंडा एवं मीठा पानी की व्यवस्था की गई। कांग्रेस नेता के लगे स्वागत मंचों से दंदरौआ धाम की ओर पैदल यात्रा करने वाले लगभग 50000 श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इन सभी लगे स्वागत मंचों में प्रमुख सबसे विशाल स्वागत मंच मिश्रा वेयरहाउस के पास मौ रोड कोंहार पर लगाया गया जहां लगभग दश से पन्द्रह हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। वहीं स्वागत मंच पर दंदरौआ धाम की ओर पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को स्वयं कांग्रेस पार्टी से संभावित प्रत्याशी प्रमोद चौधरी धनु भी भक्तों की सेवा में प्रसादी बांटते नजर आए।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754