

रिपोर्टर राजू देवड़ा
मनावर। नगर में आगामी अनंत चौदस तथा मिला दुन्नबी का त्योहार सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने के लिए थाने पर मंगलवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि अनंत चौदस पर नगर में लगभग बारह झाकियां निकलेगी। जिन्हें देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। यदि बारिश हुई तो झाकियां नहीं निकलेगी। इसी दिन सुबह मुस्लिम समाज का मिलादुन्नबी का जुलूस भी निकलता है। नाला प्रांगण में लंगर के बाद इसका समापन हो जाएगा। बैठक को एसडीएम राहुल गुप्ता, एसडीओपी धीरज बब्बर, टीआई कमलेश सिंघार ने भी संबोधित कर सुझावों के साथ निर्देश भी दिए। विद्युत विभाग के अधिकारी बडोले ने बताया कि उनके पास स्टाफ़ की कमी होने से झाकियों में रोशनी के लिए कटआऊट लगाने की व्यवस्था नहीं है। झांकी के आयोजक अपनी स्वयं की जिम्मेदारी पर रोशनी की व्यवस्था करें या जनरेटर का उपयोग करें। नगरपालिका को भी निर्देश दिए गए कि सड़कों पर जहाँ तहाँ घूमते आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें बंद किया जाए। बैठक में एस आई राहुल चौहान, राजेश हाड़ा व तहसीलदार दिनेश सोनरतिया भी उपस्थित थे।
फोटो। मनावर में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए।
राजू देवड़ा बलीपुर धाम

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया