Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय मुख्यालय करौंदी कटनी, के वाणिज्य विभाग में विश्वविद्यालय के सभी छात्र – छात्राओं को मतदान के विषय में जागरूक बनाने के उद्देश्य से दिनांक 27 सितम्बर 2023 को “मतदाता जगरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया। जिसमें निर्वाचन शाखा ढ़ीमरखेड़ा से चार सदस्यीय टीम
ई.वी.एम.(Electronic Voting Machine) के साथ आना सुनिश्चित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता डाॅ. राजेश तिवारी, विभागाध्यक्ष रहे, प्रथम बार मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं को आपने बताया कि, मतदान क्या है एवं यह क्यों आवश्यक है। इसके पश्चात निर्वाचन शाखा के पदाधिकारियों द्वारा ई.वी.एम.(Electronic Voting Machine) द्वारा मतदान करने की पूरी प्रक्रिया को समझाया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 140 छात्र – छात्राऐं लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री शीतल कुमार सेन, सहा. प्राध्यापक के द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन श्री जगदीश चक्रवर्ती ने किया। इस कार्यक्रम में अन्य विभागों से भी शिक्षकगण उपस्थित रहे।