


खोड, 29 सितंबर 2023
युवा विश्व ब्राह्मण संगठन (जम्मू कश्मीर) के प्रधान एडवोकेट दकशीश शर्मा की अध्यक्षता में आज एक बैठक खोड क्षेत्र में आयोजित हुई जिसमें ब्राह्मण समाज के समक्ष और चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई! बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान एडवोकेट दकशीश शर्मा ने कहा कि समाज के कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ कुछ ना कुछ लिखकर समाज के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इसके खिलाफ ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है और ऐसे लोगों की पहचान की जानी चाहिए जो ब्राह्मण समाज को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं! उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा ही समाज के मार्गदर्शन का काम किया है और हमेशा करता रहेगा! उन्होंने ब्राह्मण समाज के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह युवा विश्व ब्राह्मण संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दें और ज्यादा से ज्यादा युवा विश्व ब्राह्मण संगठन के साथ जुड़े! उन्होंने कहा कि युवा विश्व ब्राह्मण संगठन की तरफ से समाज के गरीब लोगों की मदद के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान करने हेतु गांव स्तर पर इकाइयो का गठन किया जाएगा! उन्होंने जम्मू कश्मीर में होने वाले निकाय एवं पंचायती चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा इन चुनाव में बेहतर उम्मीदवारों को आगे लाने की जरूरत है ताकि चुने हुए प्रतिनिधि समाज की बेहतरी के लिए काम कर सकें! उन्होंने कहा कि युवा विश्व ब्राह्मण संगठन की तरफ से आने वाले दिनों में जम्मू संभाग के हर एक क्षेत्र में इस तरह की बैठकों का आयोजन किया जाएगा और नई इकाइयों का गठन किया जाएगा! बैठक के दौरान उप प्रधान अतुल रैना, वरुण शर्मा, सतीश रैना, रंजीत शर्मा, राजन शर्मा, अश्विनी शर्मा, दीपक शर्मा, वेदपाल शर्मा तथा अशोक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे !!

More Stories
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
अमानवीय तरह से हाथ बांध कर पिटने के बाद वायरल विडीयो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध