Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत 6000 ग्राम सामाजिक एनिमेटर करेंगे सीहोर से मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा*

*मेहगांव -* ग्राम सामाजिक एनिमेटर (VSA) को म.प्र. शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत गठित म.प्र. राज्य सामाजिक संपरीक्षा समिति 2013 में निर्धारित मापदंडों के अनुसार शासन द्वारा जनपद पंचायतों में संचालित मनरेगा के मौखिक,भौतिक एवं दस्तावेज सत्यापन कार्य हेतु चयनित किया गया था।अंकेक्षणं कर्ताओं ने शासन के प्रति समर्पित भाव होकर पूर्ण लगन व निष्ठा से कार्य किया है जिसके फलस्वरूप मनरेगा की विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन और मेहत्ता सहित ग्रामीणों की सहभागिता से दोषियों को दंड दिलाने एवं योजनाओं के लिए प्रदाय राज्य शासन की राशि में हुए घोटालों को उजागर करना संभव हो सका है। वर्ष 2022 में अंकेक्षण कार्य को अचानक से रोक दिया गया,और ग्राम सामाजिक अंकेक्षण कर्ताओं को बेरोजगार कर दिया गया अंकेक्षण कर्ताओं और उनके परिवार पर जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जिसका कारण ग्राम सामाजिक एनिमेटरों के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर संघ के द्वारा अंकेक्षणकर्ताओं की मांगों के प्रति शासन का ध्यानाकर्षित कराने के उद्देश्य से “भैया भाभी आशीर्वाद यात्रा” निकाली जा रही है। जिसमे ग्राम सामाजिक एनिमेटरों के विभिन्न मांगे है

1. ग्राम सामाजिक अंकेक्षण कर्ताओं को नियमित शासकीय कर्मचारी मान्य किया जावे।तब तक न्यूनतम वेतन 18000 मासिक तथा यात्रा भता का प्रावधान किया जाए।
2. अनारक्षित सभी VSA को आरक्षित कर भेदभाव समाप्त किया जाए। राज्य सरकार सहित भारत सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं को सामाजिक अंकेक्षण में समाहित किया जाए
3. सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत मेडिकल,बीमा,पेंशन देने एवं संवैतनिक आकस्मिक अवकाश की पात्रता प्रदान की जाए।

पंचायत ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश के अंतर्गत 6000 से भी अधिक सामाजिक अंकेक्षणकर्ता कार्यरत है।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754