

लोकेशन पनागर
अमित परौहा रिपोर्टर
जबलपुर ।
जबलपुर जिले की पनागर विधान सभा क्षेत्र 101 में बने समुदाय स्वास्थ्य अस्पताल की समस्या को लेकर गत दिवस मीडिया ने जा कर देखा तो अस्पताल में भर्ती मरीज व स्थानीय लोगों को अधिक परेशानी झेल कर उपचार मिल पा रहा है । अस्पताल में लाईन में लगीं महिलाओं की लम्बी कतार से जब मीडिया ने चर्चा की और उनसे पूछा गया कि आप लोगों को शासकीय समुदाय अस्पताल पनागर में इलाज समय पर मिल रहा है या फिर कोई परेशानी तो नहीं ।उन्होँने अपनी बात को रखते हुए बताया कि हम सभी महिलाओं को लम्बी लम्बी लाइन में कई घण्टो तक खड़े रहना पड़ता हैं साथ मानसिक समस्या को लेकर और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा है । वही पनागर स्वास्थ्य अस्पताल में रोजाना कई घटनाओं को लेकर भी भीड़ भाड़ अधिक मात्रा में देखने को मिलतीं है । जिससे ईलाज में अधिक समय लग जाता है । साथ ही समुदाय स्वस्थ्य अस्पताल पनागर केंद्र के हाल बेहाल,डाँक्टरो की कमी से मरीज हो रहें अधिक परेशान।
अस्पताल में भर्ती मरीजों व स्थानीय लोगों की समस्या को लेकर बी एम ओ ने क्या कहा- पनागर समुदाय स्वास्थ्य अस्पताल की समस्या को लेकर चिकत्सा अधिकारी डाक्टर संजय जैन ने बताया कि पनागर क्षेत्र में आम जनता की समस्या और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की जवाबदेही बनती हैं पर अधिक परेशानी का सामना कम जगह व डाक्टरों की कमी के कारण अधिक देखी जा सकती है ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है