
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान से एक हैरान कर देने वाला
मामला सामने आया है. जहां एक दिहाड़ी मजदूर कुछ ही घंटों में करोड़पति बन गया. मजदूर बकरियों के लिए घास काटने गया था और जब वो घर लौटा तो उसे पता चला कि अब वो करोड़पति है. गांव में जैसे ही यह खबर फैली जश्न का माहौल बन गया और लोग उसे बधाई देने आने लगे. यह घटना जिले के मंगलकोट के खुरतुबापुर गांव की है. यहां रहने वाला भास्कर माजी दूसरों के खेतों में काम करता है और बरकियां पालकर अपना परिवार चलाता है. वो पिछले दस सालों से लॉटरी की टिकट खरीद रहा था. इस आस से कि एक दिन उसका सपना जरूर पूरा होगा. रविवार सुबह उसने 40 रुपये उधार लेकर लॉटरी का टिकट खरीदा और दोपहर में वो करोड़पति बन गया.

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप