
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिस ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है उसकी उम्र 38 साल है. साथ ही 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता उज्जैन के जीवनखीरी इलाके में ऑटो में चढ़ी थी. सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हो गई है. आरोपी ड्राइवर राकेश की ऑटो पर खून के धब्बे लगे मिले हैं. ऑटो की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है.
वहीं, हिरासत में लिए गए तीन अन्य लोगों में से एक ऑटो चालक भी है. हिरासत में लिए गए तीनों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है.
बलात्कार की शिकार बच्ची का इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम ने ऑपरेशन किया. पीड़िता की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है.

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप