Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


कटनी यात्री ट्रेनों में चैन स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गत दिवस जीआरपी पुलिस ने स्टेशन में गस्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा। रेल पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया चोर कटनी रेलवे स्टेशन में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले की वह अपने मंसूबे पूरे कर पता जीआरपी ने उसे दबोच लिया। बताया जाता है की पकड़ा गया आरोपी घटना अंजाम देने के बाद चोरी का माल दोस्तों को बेच देता था। पुलिस ने चोर से माल खरीदने वाले उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया की रेलवे स्टेशन एवं यात्री ट्रेनों में होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेल पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के आधार पर गत 2 अक्टूबर को जीआरपी एवं आरपीएफ कटनी स्टाफ के द्वारा स्टेशन में सघन गस्त की जा रही थी। इस दौरान कुठला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी 20 वर्षीय संदीप पिता मुल्लू निषाद को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया। युवक की संदिग्ध गतिविधियां देख उसे पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने 3 सितंबर 2023 को भदनपुर रेलवे स्टेशन से धीरे-धीरे चल रही प्रयागराज इटारसी पैसेंजर ट्रेन में प्रयागराज से कटनी की यात्रा कर रही ईश्वरी पुरा वार्ड निवासी 48 वर्षीय शालिनी पति सोहन केसरवानी के गले से लॉकेट सहित सोने की चैन छीन कर चलती ट्रेन से कूदकर भागने की घटना स्वीकार किया।

दोस्त को बेच दी थी चैन
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के बाद बारडोली कॉलेज के समीप रहने वाले राजा उर्फ इम्तियाज अली पिता अहमद अली नामक अपने दोस्त को बेच दी थी। आरोपी के बयान के आधार पर जब जीआरपी ने चैन खरीदने वाले उसके दोस्त को पकड़ा तो उसके पास से एक सोने की लॉकेट और एक सोने की चैन बरामद हुई जप्त किए गए चैन और लॉकेट की कीमत लगभग 35000 रुपए आकी गई है। जीआरपी ने चैनस्नेचार और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 392, 411 भा दा वी के तहत प्रकरण पंजीकृत किया है।
टीम होगी पुरस्कृत
चलती ट्रेन में घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने में विशेष रूप से थाना प्रभारी अरुणा वाहने, उपनिरीक्षक आरएस ठक्कर, उप निरीक्षक पी के सिंह, उप निरीक्षक केपी शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, आरक्षक अवधेश मिश्रा, बलिस्टर यादव, शैलेश, सुनील कुमार एवं अन्य स्टाफ जीआरपी थाना कटनी तथा आरपीएफ प्रधान आरक्षक शिवराम शर्मा व आरक्षक मनीष प्यासी एवं आरक्षक राजेश की अहम भूमिका रही