


मनावर विधानसभा क्षेत्र का इन्दौर मे यूवा संवाद कार्यक्रम लालसिंह बर्मन के नेतृत्व इंदौर में पढ़ाई कर रहे युवा व युवतियों के साथ मनावर विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति बनाई जिसमें हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए एवं मनावर विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक पोलिंग बूथ की कमेटी बनाई व अपनी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित की व पूरी जवाबदारी ली है कार्यक्रम इंदौर के न्यू ईश्वरी गार्डन में हुआ था जिसमें मंच से कई युवाओं ने अपनी अपनी बात रखी ज्यादातर युवाओं ने मनावर विधानसभा के चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार को महत्व दिया और सभी ने एक स्वर में कहा कि इस बार विधानसभा में बदलाव किया जाएगा युवाओं ने ठाना है तो निश्चित रूप से विधानसभा में बदलाव होगा पिछले कार्यकाल में जो वादे किए गए थे । युवाओं के साथ और ग्रामीणों के साथ उन वादों पर न बीजेपी खरी उतरी न कांग्रेस। इंदौर से युवाओं ने उलगुलान शुरू कर दिया है और निश्चित रूप से यह उलगुलान प्रत्येक पोलिंग बूथ तक पहुंचेगा और हर पोलिंग बुथ पर निश्चित रूप से यह युवा डटेंगे।जयस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह बर्मन ने युवाओं को शपथ दिलाई कि इस बार निश्चित रूप से हम लोग तीसरे विकल्प को चुनेंगे और बीजेपी कांग्रेस ने जो धोखा दिया उन दोनों पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा यदि मनावर विधानसभा क्षेत्र की जनता व युवा मुझे मौका देती हैं। तो हर वर्ग की लड़ाई लड़ूंगा। मनावर को जिला बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। चुनाव में मेरे कार्यकर्ता जहां जहां पसीना बहायेगा मै उनके लिए खून का एक एक कतरा बहाने के लिए तैयार रहूंगा। मंच का संचालन सुखदेव सोलंकी ने किया। व आभार प्रकाश निंगवाल व इंदौर की पूरी टीम ने माना।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*