



आज ग्राम पंचायत कलवानी में श्री गणेश जर्मन, जिला पंचायत सदस्य द्वारा जिला पंचायत सदस्य निधि से नाली निर्माण के कार्य का भूमिपूजन ग्राम कलवानी के मजरा भोलापुर, मुख्य मार्ग एवं पंचायत भवन के पास से बस स्टैंड तक नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया जिसमें ग्राम की जनता, सरपंच साहब, सचिव, वर्तमान जनपद सदस्य श्री जितेंद्र परमार, पूर्व जनपद सदस्य अनिता अर्जुन काग मौजूद रहे ।
ग्राम की जनता का इस सराहनीय कार्य के लिए श्री गणेश जर्मन जी का आभार एवं आपको बता दें कि गणेश जर्मन द्वारा अपने क्षेत्र के हर गांव के लिए निरंतर विकास के लिए पुरजोर प्रयास करते हैं एवं हर योजना का लाभ मिले उसके लिए हमेशा तत्पर रहते हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जर्मन के प्रति आत्मीयता एवं सहिष्णुता भाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है ।

More Stories
कायाकल्प अभियान CHC मझौली में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का हुआ बाह्य मूल्यांकन
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*