
विधायक प्रवीण पाठक पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी
नियुक्त मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए पाठक को दी जिम्मेदारी।
इसी कड़ी में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से विधायक प्रवीण पाठक को पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद इस नियुक्ति पर विधायक पाठक ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के कारण रिक्त हुई सीट पर होगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए जीत सुनिश्चित करने हेतु प्रभारी नियुक्त किये हैं, जिसमे ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय एवं जुझारू माने जाने वाले विधायक प्रवीण पाठक को पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाकर जीत सुनिश्चित करने हेतु नई जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि विधायक पाठक को इसके पहले भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बंगाल विधानसभा चुनाव हेतु प्रभारी नियुक्त किया था।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*