Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उपचुनाव में चमकी तकदीर बने विधायक जनता के बीच समय देकर बंट रहे जनता के सुख-दुख आगामी चुनावी सफर की राह कर रहे आसान..

डबरा:- मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा मे चले जाने से मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बड़ा भूचाल वर्ष 2020 के आखिरी में देखने को मिला था, जिसमे कांग्रेस को मध्यप्रदेश की सत्ता से हाथ धोने पड़े थे, और मध्यप्रदेश की जनता को भी 28 सीटों पर उपचुनाव का मुह देखना पड़ा था, जिसमे कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा तो कई नए चेहरों की किस्मत इस उपचुनाव में चमकी और वो पहली बार विधायक बने, प्रदेश 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में डबरा विधानसभा सीट पर भी चुनाव हुआ इस विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे अपने कैरियर का पहला चुनाव जीते थे, सुरेश राजे ने उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की खासम-खास मानी जाने वाली एवं भाजपा सरकार की मंत्री ईमारती देवी सुमन को चुनाव हराया था, हुए उपचुनाव में सभी की निगहे डबरा विधानसभा के चुनाव पर टिकी हुई थी यहां मुकाबला काफी रोचक था, और हुआ भी अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली गदवार नेता इमरती देवी सुमन का सीधा मुकाबला यहां पर रिश्ते में उनके समधी सुरेश राजे से था जिसमें उन्हें अपने समधी के सामने कड़े मुकाबले में घुटने टेकने पड़े थे।

वहीं पर पहली बार विधायक बने सुरेश राजे ने लगता है डबरा विधानसभा पर अपना कब्जा बनाए रखने का मन बना लिया है, चुनाव जीतने के बाद से ही विधायक सुरेश राजे लगातार क्षेत्र भ्रमण कर आम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं, एवं लोगों के सुख दुख में भागीदार बन रहे है, और यथासंभव समश्याओ के निराकरण भी विधायक द्वारा कराए जा रहे हैं, लगातार आम लोगों के बीच विधायक की मौजूदगी विधायक को क्षेत्र की जनता में काफी लोकप्रियता भी दिलाती जा रही है, जहां आम नेता चुनाव जीतने के बाद सीधे 5 साल बाद दोबारा वोट मांगने के लिए ही क्षेत्र में नजर आते हैं, तो विधायक सुरेश राजे की लगातार क्षेत्र में दस्तक और जनता के बीच जा-जाकर सीधे जुड़ाव स्थापित करना तो आगे के लिए यही संकेत दे रहा हैं की विधायक अगले विधानसभा चुनाव के लिए रास्ते के रोडो को अभी से साफ कर अपने आगामी चुनावी सफर का रास्ता साफ करते जा रहे हैं।