
लखनऊ में एक शख्स ने स्विगी से चिली पनीर ऑर्डर
किया था. लेकिन उसे चिली चिकन डिलीवर कर दिया गया. चिली पनीर समझकर परिवार चिली चिकन खा गया और बीमार पड़ गया. शख्स ने रेस्टोरेंट मालिक और डिलीवरी बॉय के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने चाइनीस फ्यूजन रेस्टोरेंट से चिली पनीर का ऑर्डर दिया था. पीड़ित शख्स की शिकायत पर चाइनीस फ्यूजन और स्विगी डिलीवरी बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…