
उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है. इस संबंध में यूपी के डीजीपी विजय कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी किया. आपको बता दें कि अक्टूबर और नवंबर महीने में कई अहम त्योहार हैं, जिनके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. डीजीपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए और अतिआवश्यक होने पर ही छुट्टी मंजूर की जाए.
आपको बता दें कि डीजीपी विजय कुमार ने दशहरा, दुर्गा पूजा, छठ पूजा त्योहार को देखते हुए प्रदेश के सभी पुलिस जवानों की छुट्टियां 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक के लिए रद्द की हैं.
मालूम हो कि यह आदेश जिला पुलिस के अलावा जीआरपी और पीएसी पर भी लागू होगा. वहीं, आगामी त्योहारों के मद्देनजर सभी जिलों में कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा, शांति समिति की बैठकों का आयोजन किए जाने और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखे जाने को भी कहा गया है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है