
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां एक महिला ई-रिक्शा चालक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता कर रही है. इतना ही नहीं महिला ने चप्पल निकालकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीट दिया. टीएसआई द्वारा इंदिरापुरम थाने में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला हाथ में चप्पल लेकर पुलिसकर्मी से बहस
कर रही है और चप्पल मार रही है. पुलिसकर्मी का आरोप है कि महिला ने उस पर ई-रिक्शा चढ़ाने की कोशिश भी की. वहीं महिला के ई रिक्शा पर नंबर प्लेट न होने से पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है.

More Stories
बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन*
ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया*