Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला आया है. एक महिला ने विदेश से आए पति का गला काट दिया. किसी तरह वो घर से बाहर निकाला और शोर मचाने लगा. इसके बाद आसपास के लोग घायल को सदर अस्पताल ले गए. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामला मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कादिरपुर गांव का है. यहां रहने वाला राम विजय यादव दोहा (कतर) में कई सालों से नौकरी करता था. एक महीने पहले ही वह घर आया था. उसका कहना है कि पत्नी के गैर मर्दों के साथ संबंध हैं, इस वजह से उसके कहीं भी आने-जाने पर रोक लगाई थी. इससे वो नाराज थी. इसी बीच शुक्रवार रात जब वो अपने कमरे में पत्नी के साथ सो रहा था, तभी पत्नी ने
चाकू से उसके गले पर वार किया. इससे वो उठा और देखा कि पत्नी के हाथ में चाकू है. किसी तरह से धक्का देकर वो वहां से भागा और अपनी जाने बचाई. इसके बाद बाहर आकर शोर मचाया.