कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस दल-बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला


पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
कटनी – विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करानें तथा सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन की उपस्थिति में स्लीमनाबाद स्थित एस.डी.ओपी कार्यालय से मेन बाजार होते हुए बहोरीबंद रोड से पान उमरिया तिराहा तक पुलिस विभाग के दल-बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया है।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों से चर्चा की जाकर आगामी 17 नवंबर को आयोजित होने वाले मतदान के दौरान बिना किसी भय और डर के नैतिक मतदान हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर एस.डी.ओ.पी अखिलेश गौर के साथ -साथ प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस दल-बल के जवान मौजूद रहे।
इसके पूर्व कलेक्टर और एस.पी ने तिगवां मंदिर परिसर में ग्रामीणों को मतदन की शपथ दिलाई।




More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद