Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



*पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री मनोजकुमार सिंह द्वारा*

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर -राजोद थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कस्बे में शांति व्यवस्था बनाये रखने, निष्पक्ष व आमजन के मन में पुलिस के प्रति व शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने व आमजन में विश्वास को बढ़ाने हेतु फ्लेग मार्च निकालने के लिए निर्देश दिये गये ।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में, तहसीलदार आशीष राठोर,राजस्व टीम, थाना प्रभारी राजोद निरीक्षक हिरुसिंह रावत की पुलिस टीम एवं बीएसएफ. बटालियन 45 वी कमांडर विकाश शर्मा व फोर्स के साथ संयुक्त रुप से कस्बा राजोद के मुख्य मार्ग बदनावर रोड, सदर बाजार, गांधी चौक, बस स्टैंड, धोबी वडली गली, के बाद कस्बा लाबरिया, कस्बा बरमंडल होते हुए ग्राम खुटपला तक गली मोहल्लों मे फ़्लैग मार्च निकाला गया । एवं आम जनता से विधानसभा चुनाव को लेकर कस्बा राजोद,लाबरिया,बरमंडल में शांति व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिये गये।
फ्लैग मार्च के दोरान तहसीलदार आशीष राठोर, थाना प्रभारी राजोद निरीक्षक हिरुसिंह रावत, चौकी प्रभारी दसई व थाने का स्टाफ एवं बीएसएफ. बटालियन 45 वी के कम्पनी कमांडर श्री विकाश शर्मा व फोर्स के बलवा ड्रील सामग्री के साथ शांतिपुर्वक फ्लैग मार्च निकाला गया ।