Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

फेसबुक पर अबैध हथियार की फोटो अपलोड करने वाले आरोपी को ऊमरी ने पुलिस अबैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

श्रीमान डीजीपी महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना के दिशा-निर्देशन पर म.प्र. में अपराध पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सहायता के लिये म.प्र. पुलिस सक्रियतापूर्वक कार्य कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन श्री सुशान्त सक्सैना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक सुश्री कृष्णावेनी देसावतु के मार्गदर्शन में नागरिकों की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये भिण्ड पुलिस निरंतर कार्यवाही कर रही है।

इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु सभी जिलों में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड डाँ. श्री असित यादव, अति. पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय भिण्ड श्री संजय कोच्छा के मार्ग दर्शन में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी व उनकी टीम द्वारा फेसबुक पर अवैध कट्टा के साथ

अपलोड फोटो वाले आरोपी सतीश सिंह बघेल पुत्र भगवान सिंह बघेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम सायडाडा थाना उमरीको

अवैध कट्टा के साथ किया गिरफ्तार । दिनांक 24/10/2023 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अकोडा स्योंढा रोड

सांडांडा मोड पर तालाब के पास एक व्यक्ति हाथ में कट्टा लिए वारदात करने की नियत से घूम रहा है सूचना विश्वसनीय होने से मुखबिर की सूचना की तस्दीक की गई तो अकोडा स्योंढा रोड सांयडांडा मोड पर तालाब के पास पर एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का मिला जिसे फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा जिसकी तलाशी ली गई तो उसकी कमर से एक कट्टा मिला उक्त व्यक्ति से उक्त कट्टा रखने के संबंध में लायसेंस पूछा तो उसने अपने पास कोई लायसेंस न होना बताया। आरोपी का यह कृत्य धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से कट्टा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी पर धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, उनि नीतेन्द्र मावई, सउनि रामअवतार सिंह, प्र.आर. आशीष तिवारी, आरक्षक कुलदीप जाट, धर्मपाल सिंह,

संतोष जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754