कुंवर सिंह रिपोर्टर

भिंड : भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाड़गे का जन्मदिन निराश्रित भवन पर वृद्धजनों के बीच में मनाया।
इस अवसर पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निराश्रित भवन में निवासरत वृद्धजनों को स्वल्पाहार एवं फल वितरण किए।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे की शैली युवाओं को हमेशा प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व की है और उन्होंने हमेशा मेहनत करने पर विश्वास किया है एवं मैंने अपने जीवन में इनसे बहुत कुछ सीखा है और भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे ने हमेशा युवाओं को बढ़ाने का काम किया है।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी, मंडल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह , मंडल मंत्री सूरज बरुआ,युवा मोर्चा जिला आईटी प्रभारी दीपेश तोमर,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, रामू तोमर , आदित्य तिवारी, रानू जैन,अमित शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन