Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

फ्लाइंग स्क्वॉड टीम तथा ऊमरी पुलिस ने 58,500 रुपये कीमती 13 पेटी शराब की जप्त ।

आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराये जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. असित यादव के निर्देशन में तथा श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव पाठक, श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय भिण्ड श्री संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में एफएसटी तथा ऊमरी पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के पालन के दौरान भिन्न-भिन्न स्थानों से 58,500 रुपये कीमती 13 पेटी देशी शराब को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 29/10/2023 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में आचार संहिता के पालन हेतु अवैध पदार्थों की धर-पकड हेतु फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों का गठन किया गया है ऊमरी में तैनात फ्लाइंग स्कवॉड टीम के प्रभारी संजीव चतुर्वेदी, आरक्षक राहुल तोमर द्वारा भ्रमण के दौरान ऊमरी पुलिस के सहयोग से ग्राम पाण्डरी, मोहन सिंह का पुरा, भगत की गढिया, रूर की पुलिया तथा मोतीपुरा में दविश देकर कुल 13 पेटी देशी शराब जिसकी कीमत 58,500 रुपये है जप्त की। चुनाव में अवैध शराब पर एफएसटी टीम तथा ऊमरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त शराब जप्त की गई जप्त मसरुका- 13 पेटी देशी शराब कीमती 58,500 रुपये सेवा

सराहनीय भूमिका:-

उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, उ.नि. भान सिंह सिसौदिया, सउनि रघुराज सिंह तोमर, एफएसटी प्रभारी संजीव चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह राजावत, प्रवीण तिवारी, विनोद चौहान, राजवीर सिहं यादव, उमरदराज खान, आशीष तिवारी, आरक्षक राहुल तोमर, विमल भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754