श्रीराम कुशवाहा रिपोर्टर

हरदा ।मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 नवम्बर को मनाया जाएगा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ अधिकारियों की बैठक लेकर इस कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम 1 नवंबर को प्रातः 9 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगा। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन होगा। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौधरोपण भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री गर्ग ने कार्यक्रम स्थल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों से संबंधित स्वीप गैलरी तैयार करने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिये।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप