Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला रिपोर्टर राजू देवाड़

मनावर विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नाम निर्देशन पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन बचा है।मनावर से भाजपा के अधिकृत 27 वर्षीय युवा प्रत्याक्षी शिवराम कन्नौज ने हजारों कार्यक्रर्त्ताओं के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से विशाल नामांकन रैली निकाली है।साथ ही तहसील कार्यालय पहुचकर रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम राहुल गुप्ता को अपना नामांकन फार्म दिया। हालांकि कन्नौज ने अपना एक नामांकन फार्म पूर्व में भर चुके है।यह केवल मात्र शक्ति प्रदर्शन है। क्योंकि इसके पूर्व भाजपा से बागी होकर पूर्व केबिनेट मंत्री रंजना बघेल ने विशाल रैली निकाल निकालकर भाजपा पार्टी तथा निर्देलीय नामांकन फार्म भरकर सबको चौंका दिया है। नीजी गार्डम में
नामांकन रैली के पूर्व सभा को संबोधित करते हुऐ प्रत्याक्षी गोपाल कन्नौज ने कहा कि यह सम्मान मेरे स्वर्गीय पिता गोपाल कन्नौज का है आप लोगो की सेवा करने लिये मुझे माध्यम बनाकर भेजा है।धार महू सांसद छतरसिंह दरबार,नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन पांडे,राजेन्द्र श्रीमाली, नारायण सोनी,देवराम पाटीदार,मोहन भायल,शांतिलाल पाटीदार,मोहन पाटीदार,महेन्दसिंह परिहार सहीत बड़ी संख्या में समर्थक मोजूत थे।
*कन्नौज को टिकट भाजपा राष्ट्रीय महा सचिव कैलाश विजयवर्गीय की देन*
मनावर विधान सभा क्रमाक 199 मनावर से धार जिला पंचायत सदस्य 27 वर्षीय युवा शिवराम कन्नौज को अपना प्रत्याक्षी बनाया गया।कन्नौज ने गत वर्ष जिला पंचायत क्रंमाक 26 से सदस्य का चुनाव जीतकर प्रदेश में सार्वधिक 20 हजार 866 मतो से विजय हुऐ थे।भाजपा प्रत्याक्षी शिवराम कन्नौज ने शिक्षा बी.टेक इंजीनियरिंग ( मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल ) से प्राप्त कर राजनीती में सक्रिय रहे है।कन्नौज भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव कैलाश विजयवर्गीय के खासे सर्मथक है।वहीं कन्नौज के पिता स्वर्गीय गोपाल कन्नौज
भी ग्राम भिकन्याखेड़ी से पहले सरंपच,फिर जिला पंचायत तथा 2018 में धार जिले के धरमपुरी से विधानसभा चुनाव लडा था ।जहां उन्हे हार का सामना करना पड़ा था।
शिवराम एक किसान परिवार से होकर
ग्राम बजट्टाखुर्द के निवासी है।
शिवराम कन्नौज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री भी है। कन्नौज छात्र जीवन से ही अध्यनरत रहते हुए संघ का स्वयं सेवक एवं प्राथमिक वर्ग से शिक्षित है। शिवराम कन्नौज ने बताया कि पिता गोपाल कन्नौज द्वारा सरपंच का दायित्व निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायत भिकन्याखेड़ी को निर्मल ग्राम बनाकर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.ए.पी. जे.अब्दुल कलाम के द्वारा एक लाख की राशि और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया था।
*पूर्व केबिनेट मंत्री रंजना बघेल का टिकट कटा*
मनावर विधानसभा में रंजना बघेल करीब 15 सालो से सक्रिय होकर पार्टी का काम कर रही थी।लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा कार्यक्रर्त्ताओ की नाराजी व सर्वे में जीतने योग्य नही होने के कारण टिकट काट दिया गया है।रंजना बघेल सीएम शिवराजसिंह चौहान तथा पत्नी साधनासिंह के काफी करीबीयों में से एक है।साथ रंजना बघेल को भाजपा जिला पंचायत सदस्य,नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा कई पदाधिकारीयों का समर्थन ह

राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर धार बालीपुर धाम