Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*केसरपूरा ने पुरानी यादें हुई ताजा, जनता का मिल रहा आशीर्वाद*

राहुल राठोड़ रिपोर्टर



सरदारपुर -क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने क्षेत्र में संघन जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। दूसरे दिन केसरपूरा सहित दर्जन भर गांव में जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। जनसंपर्क के दौरान जनता का भरपूर समर्थन देखने को मिल रहा है।
जन आशीर्वाद के दौरान ग्राम केसरपुरातेली के बुजुर्ग प्रताप अमलियार, विधायक ग्रेवाल को देखकर भावुक हो गए। इस दौरान ग्रामीण ने विधायक ग्रेवाल से बातचीत करते हुए वर्ष 2008 की यादें ताजा कर दी। बुजुर्ग ने चर्चा के दौरान कहा वर्ष 2008 के दौरान विधायक ग्रेवाल अपने समर्थकों के साथ गांव ने आए थे। तब उनकी आंखों ने सरदारपुर के भविष्य को सवारने की तस्वीर साफ नजर आई थी। साथ ही उनका सरल स्वभाव और सदागीभरा जीवन ने सभी को काफी प्रभावित किया था। शुक्रवार सुबह जब विधायक ग्रेवाल ग्रामीणों का आशीर्वाद लेने पहुंचे तो एक पुनः उनसे मुलाकात हुई। बुजुर्ग ने कहा कि इतनी चकाचौंध भरे जीवन में आज भी विधायक ग्रेवाल के
सरल स्वभाव के हम कायल है। आज भी जब उनसे मिले तो वे सरदारपुर विधानसभा के विकास की बात करते है। विधायक बनने के बाद भी आज भी वे साधारण से साधारण व्यक्ति से उसी अंदाज में मिलते है। कभी उन्हें छोटा महसूस नही होने देते है। वास्तव में उनमें नेता नही बल्कि एक जनसेवक के सर्वगुण है। केसरपुरा के अलावा 15 से अधिक गावों में विधायक से ग्रेवाल जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचे और भरपूर आशीर्वाद दे रहीं हैं।