Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के लिए मची हौड़, पूर्व सरपंच एवं उपसरपंच सहित 45 लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल*



*- रालामंडल से 40 एवं कपास्थल से पांच कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का थामा दामन, विधायक श्री ग्रेवाल की बेदाग छवि ने लोगों को किया प्रभावित*
राहुल राठोड़ रिपोर्टर


सरदारपुर- सरदारपुर विधानसभा के सुनहरे भविष्य के सपने संजोए हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के लिए कार्यकर्ताओं में हौड़ सी मची हैं। जैसे-जैसे निर्वाचन की तारिख करीब आ रही है कि वैसे-वैसे सरदारपुर विधानसभा के कांग्रेस परिवार में कार्यकर्ताओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा हैं। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल की रीति-नीति, साफ सुथरी एवं बेदाग छवि ने विरोधियों को भी प्रभावित किया है। इसी के चलते भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला अब भी जारी हैं। शुक्रवार को विधायक ग्रेवाल रालामंडल एवं कपास्थल में जन आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान रालामंडल में पूर्व सरपंच अंतरसिंह डाबी के नेतृत्व में 40 से अधिक एवं कपास्थल के उपसरपंच गब्बू भूरिया के नेतृत्व में पांच भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। विधायक ग्रेवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला से स्वागत कर पार्टी एवं जनता के लिए निस्वार्थ भाव से सदैव कार्य करने का संकल्प दिलाया। इसके पूर्व गुरूवार को उंडेली मे चार, कुमारियाखेड़ी में 12 सहित विधानसभा के अनेक गांवों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली हैं। गौरतलब है कि विधायक ग्रेवाल की बेदाग छवि और सरल स्वभाव ने हर किसी को प्रभावित किया हैं। दबी जुबान विरोधी भी उनकी तारीफ करते नही थकते। उनकी जनता में एक सफल जनसेवक के रूप में गहरी पेठ जमी हुई हैं।