फर्जी IAS बनकर रांची में रह रही कटनी की युवती मोनिका गिरफ्तार
झारखंड के रांची के पॉश इलाके में मकान, दीवार पर लगा IAS का बोर्ड, बॉडीगार्ड, सरकारी वर्दी में ड्राइवर,असिस्टेंट कमिश्नर के बोर्ड के साथ गाड़ी, खाना बनाने के लिए रसोइया, सारे रुआब IAS वाले, लेकिन सब फर्जी…. ऐसी ठसक के साथ रह रही एक फर्जी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई 24 वर्षीय फर्जी IAS का नाम मोनिका है। खुद को 2020 बैच की IAS अधिकारी बता उसने अशोक नगर में किराए का मकान लिया था।20 से 25 दिन पहले मोनिका रांची शिफ्ट हुई थी अशोकनगर रोड नंबर 1 के मकान संख्या C/06 में उसने मकान किराए पर लिया। मकान मालिक व पड़ोसियों को उसने बताया था कि असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में वह जमशेदपुर में पदस्थ है। लेकिन, लगातार वह यहीं रह रही थी, मकान मालिक को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछने पर बताया था कि उसकी छुट्टी चल रही, इसलिए वह जमशेदपुर नहीं जा रही थी। शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मोनिका को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ करने पर भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने मोनिका के खिलाफ FIR दर्ज की है। मोनिका के पिता शेषमणि कटनी में हेडमास्टर हैैं जबकि मां सरकारी विभाग में क्लर्क हैं।
कटनी से अनिल शर्मा की रिपर्ट


More Stories
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी के साथ अवैध खाने का बड़ा खेल उजागर, ट्रेनों में ठेकेदारों का खुला संचालन
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर