Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जंगली सूअर का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा

जंगली सुअर की बनी सब्जी, करंट दिए गए तार, कुल्हाड़ी एवं अन्य औजार किए गए जप्त

अमरवाड़ा|| वन परिक्षेत्र अमरवाड़ा को बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है| जिसमें जंगली सूअर का शिकार करने वाले छह आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है| मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की पूरी टीम ने धसनवाड़ा ग्राम में दबिश दी| जिसके बाद धसनवाड़ा से बाराहीरा मुख्य मार्ग पर पुनाराम पिता सेवकराम यादव निवासी बाराहीरा को मोटरसाइकिल के साथ पकड़कर धसनवाङा नाका पूछताछ हेतु लाया गया| कड़ी पूछताछ के बाद उसने बताया कि जंगली सूअर का शिकार सुम्मु उईके के खेत में करंट लगाकर किया गया है| जिसमें उसने साथी पांच आरोपियों गोलू पिता जीतसिंह यादव, सुंदर पिता राधे वर्मा, बखतलाल पिता सुम्मू उईके, अरविंद पिता ओमप्रकाश उईके, बालकराम पिता तखतसिंह वर्मा बताया| जिसके बाद इन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया| इनके पास से जंगली सूअर का कच्चा पक्का मांस की जब्ती कर कार्यवाही की गई| बताया जा रहा है कि जंगली सूअर को मारकर उसकी खाने के लिए सब्जी बनाई जा रही थी| जिसमें इन छह आरोपियों में से दो तीन ने तो उसे खा पी भी लिया था जबकि बचे कुछ आरोपी खाने की फिराक में थे और उन्हें वन विभाग की टीम ने दबोच लिया| इस बड़ी कार्यवाही में एसडीओ आलोक वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश सोनी, परिक्षेत्र सहायक टंटू लाल वर्मा, मनोज कुमार शुक्ला, सीताराम कुमरे, भरत सिंह डेहरिया, मनीष ठाकुर, जयकुमार कवरेती एवं चौकीदार मनोहर, बबूल गोस्वामी, कमल धुर्वे सहित पूरी टीम ने यह छापा मार कार्यवाही की| जिसके तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है|

हरिओम नेमा की रिपोर्ट