Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में पहुँचकर देखा मतदाता पर्ची वितरण का कार्य

कुछ ग्रामों में शतप्रतिशत वितरित हो गई हैं मतदाता पर्ची

मतदान केन्द्रों का भी किया अवलोकन

ग्वालियर 10 नवम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिये मतदाताओं को घर-घर मतदाता पर्ची पहुँचाने के कार्य का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर अवलोकन किया। ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता पर्ची वितरण कार्य के साथ ही मतदान केन्द्रों की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने नगर पंचायत बिलौआ के साथ ही ग्राम फतेहपुर और ग्राम खेरवाया पहुँचकर बीएलओ के माध्यम से वितरित की जा रही मतदाता पर्ची के संबंध में जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। कलेक्टर श्री सिंह ने मतदाता पर्ची के वितरण कार्य में अच्छा कार्य करने पर क्षेत्र के बीएलओ को बधाई दी तथा कहा कि जो शेष पर्ची हैं उनका वितरण भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही मतदाताओं को 17 नवम्बर को अपने मतदान केन्द्र पर मतदान करने के लिये भी प्रेरित करने का कार्य किया जाए।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने ग्राम खेरवाया पहुँचने पर मतदान केन्द्र पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और बीएलओ से चर्चा की। यहाँ पर कुल एक हजार मतदाता पर्चियों में से 883 मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही समीप के ही मतदान केन्द्र में भी लगभग 90 प्रतिशत मतदाता पर्चियों का वितरण किया जा चुका है। बीएलओ श्री श्याम सुंदर चौरसिया एवं श्री मनोज कुमार को कलेक्टर ने बधाई दी। इसके साथ ही शेष बची पर्चियों का वितरण भी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम फतेहपुर में भी मतदाताओं से चर्चा की और मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने नगर पंचायत बिलौआ के मतदान केन्द्रों का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही मतदाता पर्चियों के वितरण में शतप्रतिशत काम पूर्ण करने पर बीएलओ को बधाई दी।

92 साल की बुद्दो बाई और 72 साल के हरचरण बघेल ने कहा मतदान अवश्य करेंगे

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने ग्राम फतेहपुर में मतदान केन्द्र पर उपस्थित वयोवृद्ध बुद्दो बाई से जब पूछा कि माताजी मतदान करेंगीं, तो उन्होंने कहा कि मैं हर बार मतदान करती हूँ और इस बार भी अवश्य मतदान करूँगी। कलेक्टर ने जब उससे उसकी उम्र पूछी तो उसके पुत्र हरचरण बघेल जो खुद 72 वर्ष के हैं, ने बताया कि माताजी की उम्र लगभग 92 वर्ष है। मैं और मेरी माताजी के साथ ही हमारा पूरा परिवार हर बार मतदान अवश्य करता है और इस बार भी करेगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने जब कहा कि 80 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को अपने घर पर ही मतदान करने की सुविधा भी निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराई है। वयोवृद्ध माताजी ने कहा कि घर पर नहीं मैं तो मतदान केन्द्र पर ही जाकर वोट डालूँगीं। दिक्कत आयेगी तो मेरा बेटा मुझे हर बार की तरह मतदान केन्द्र पर ले जायेगा।

गाँव की बिटिया ने मेंहदी से हाथ पर लिखवाया “सब काम छोड़ दो, पहले मतदान करो”

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपस्थित वंदना बघेल के हाथ पर मेंहदी से जब लिखा पाया कि “सब काम छोड दो पहले मतदान करो” । कु. वंदना बघेल ने बताया कि आंगनबाड़ी की सहायिका दीदी ने गांव की बच्चियों और महिलाओं को मतदान करने की समझाइश दी है। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोग मतदान करें, इसके लिये मेंहदी से हाथों पर भी मतदान की अपील अंकित कराई है।
क्रमांक/ई-118/23