मुकेश अम्बे रिपोर्टर
बड़वानी 16 नवम्बर 2023/लोकतंत्र की पूर्णाहुति में 17 नवंबर जिले के 1224 मतदान केन्द्रो पर वोट डाले जायेंगे । प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होने वाली वोटिंग में 10 लाख 69 हजार 195 मतदाता वोट डाल सकेगे । इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 33 हजार 594 व महिला मतदाता की संख्या 5 लाख 35 हजार 580 तथा अन्य मतदाता की 21 है ।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा सेंधवा में बनाये गये 305 मतदान केन्द्रो पर 142100 पुरूष व 142287 महिला एवं अन्य 16 मतदाता है, इस प्रकार कुल 284403 मतदाता, विधानसभा राजपुर में बनाये गये 292 मतदान केन्द्रो पर 126438 पुरूष व 126293 महिला एवं अन्य 2 मतदाता इस प्रकार कुल 252733 मतदाता, विधानसभा पानसेमल में बनाये गये 287 मतदान केन्द्रो पर 127035 पुरूष व 129731 महिला एवं अन्य 1 मतदाता इस प्रकार कुल 256767 मतदाता, विधानसभा बड़वानी में बनाये गये 340 मतदान केन्द्रो पर 138021 पुरूष व 137269 महिला एवं अन्य 2 मतदाता इस प्रकार कुल 272292 मतदाता वोट डाल सकेंगे ।


More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन