Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट

खबर मध्य प्रदेश के कटनी से — बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत कुआं में चौधरी समाज का श्मशान स्थल जो पूर्णतः झाड़ी झनकारी एवं उबड़ खाबड़ हो चुका था जिससे चौधरी समाज के लोगों को संस्कार के लिए बहुत ही बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था लोग बेहद परेशान थे अगर कोई मृतक हो जाता था तो उसका अंतिम संस्कार करने के लिए पहले लोग झाड़ी झनकारी साफ करते थे बाद में संस्कार का कार्य होता था यह समस्या कई साल से चली आ रही थी जैसे ही चौधरी समाज के कुछ लोगों ने ग्राम ही पप्पू उपाध्याय से अपनी समस्या सांझा की तो बिना देर किए पप्पू उपाध्याय ने अपने निजी पैसों से जेसीबी मशीन ले जाकर स्वयं खड़े होकर और खुद भी झाड़ी झनकारी अपने हाथों से अलग करवाई और लगभग एक एकड़ चौधरी समाज के शमशान स्थल की सारी झाड़ियां अलग करवाते हुए स्थल को बराबर करवाया जिसे देख सामाजिक लोगों ने बहुत ही प्रसन्नता जाहिर की और चौधरी समाज के संतोष चौधरी , किशोरी चौधरी ,प्रकाश चौधरी, श्यामलाल चौधरी, चुन्नू चौधरी ,भूरा चौधरी, नरेश चौधरी, जग्गू चौधरी, राजेश चौधरी, बारेलाल चौधरी, नोने लाल चौधरी, एवं अन्य सामाजिक लोगों ने कहा कि जो ग्राम पंचायत पद पर हैं उन्हें ऐसे कार्य करने के लिए सोच नहीं आती लेकिन हमारे ग्राम के मिलनसार सरल स्वभाव और हर एक के दुख सुख में खड़े होकर दुख सांझा करने वाले भाई पप्पू उपाध्याय ने इस कार्य को करवा दिया हम ऐसे लोगों पर अति प्रसन्नता जाहिर करते हैं