पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*कलेक्टर श्री प्रसाद ने जारी किया आदेश*
कटनी ( 27 नवंबर )- कलेक्टर अवि प्रसाद ने राज्य वित्त सेवा के अधिकारी एवं नगर निगम उपायुक्त पवन कुमार अहिरवाल को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला कोषालय अधिकारी कटनी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक के लिए सौपा है।
विदित हो कि कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रेषित प्रस्ताव पर संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा द्वारा श्री शैलेश कुमार गुप्ता जिला कोषालय अधिकारी कटनी को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर कटनी निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा जारी किए गए पत्र के आधार पर सोमवार 27 नवम्बर को एक आदेश जारी कर पवन कुमार अहिरवाल उपायुक्त नगर निगम को आगामी आदेश तक अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला कोषालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद