Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बंडा न्यायालय परिसर तहसील बंडा में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर


स्लंग / म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जबलपुर के तत्वाधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला-सागर के निर्देशानुसार दिनांक 29.11.2023 को न्यायालय परिसर तहसील बंडा में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ‘आर.पी. मिश्र’ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा की गई। शिविर में न्यायाधीश संजना सरल, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड, तहसील बंडा, द्वारा भी उपस्थित होकर अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक प्रकरणों में राजीनामा कराने की सलाह दी गई एवं दिनांक 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु अधिक से अधिक मध्यस्थता कराने एवं जागरूकता फैलाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

शिविर में न्यायालय के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ‘ सी.के. मिश्रा’ द्वारा मध्यस्थता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गई। उक्त शिविर में अधिवक्ता श्री राकेश यादव, हरिओम स्वरूप चतुर्वेदी,राज किरण यादव, आर.पी. रावत, के.बी.पटैल आदि समस्त अधिवक्तागणों द्वारा उपस्थित होकर महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।