Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संदीप शर्मा की रिपोर्ट


सुसाइड नोट पोस्ट कर आरक्षक ने कटनी एसपी ऑफिस में किया आत्मदाह का प्रयास
रीठी में पदस्थ है आरक्षक। बच्ची के चौक समारोह के लिए मांगा था अवकाश। एसपी ने दिया 5 दिन का अवकाश लेकिन थाना प्रभारी नहीं कर रहे थे रिलीफ। झिंझरी चौकी में बैठ कर रखा गया है आरक्षक को बुधवार दोपहर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के आफ़िस के बाहर एक आरक्षक ने स्वयं पर मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया जिसे समय रहते यहां मौजूद पुलिस वालों ने पकड़ लिया। रीठी थाने में पदस्थ आरक्षक का नाम सुनील बागरी है। घटना उस वक्त घटी जब कटनी में डीआइजी का दौरा भी है। सुनील ने‌ 3 नवंबर को घर में बच्ची के चौक समारोह के लिए ‌अवकाश की मांग की थी। सुनील के अनुसार एसपी ने 5 दिनों का अवकाश स्वीकृत किया था,लेकिन थाना प्रभारी उसे रिलीफ नहीं कर रहे थे। बुधवार दोपहर आरक्षक ने एसपी ऑफिस परिसर में अपने साथ लाये केरोसिन की शीशी को अपने ऊपर उड़ेल लिया। घटनाके बाद हड़कंप मचा जैसे तैसे आरक्षक को रोका गया।