तापमान में आई गिरावट के कारण प्रातः 9 बजे से पूर्व स्कूल संचालन पर रोक

हरदा
तापमान में लगातार गिरावट के कारण कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 वीं तक के स्कूलों का संचालन प्रातः 9 बजे के पूर्व नहीं होगा। इस संबंध में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने आदेश जारी कर दिये है। जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति ने बताया कि यह आदेश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अनुदान प्राप्त स्कूल, अशासकीय, सीबीएसई व माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश से मान्यता प्राप्त स्कूल, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय सहित सभी तरह के प्राथमिक स्कूलों पर लागू रहेगा।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।