Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला रिपोर्टर राजू देवडा

वेद लक्षणा जिला गोरक्षा संगठन की जिला स्तरीय वार्षिक बैठक का आयोजन मनावर मे हुआ।

गऊ माता की सेवा करना देव तुल्य के बराबर है।

बालीपुर

गोकुलधाम गौशाला मनावर के नवीन गौशाला लोणी फाटे पर वेद लक्षणा जिला गौ रक्षा संगठन के जिला स्तरीय वार्षिक बैठक का आयोजन हरि हर मिलन के संयोग के दिवस के रूप में हुआ ।बैठक में गौशाला के धार जिले के पदाधिकारीयो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सर्वप्रथम विशेष अतिथा म प्र गौ रक्षा संवर्धन बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम महामण्डलेश्वर श्री नरहरि दास जी महाराज एवम अन्य अतिथियो ने गऊ माता का पूजन-अर्चन किया। माधवी सोनी ने “गौ रक्षा संवर्धन से राष्ट्र को उन्नत बनाना है,नई सदी का शंख बज गया है। एकल गीत गाया। अतिथि नरेश राजपुरोहित ने कहा कि जब हम संगठित होंगे तो तभी हमारी ताकत होगी। जो गौ सेवा कर रहे हैं वे देव तुल्य है।गौ शाला को स्वावलंबी बनाना चाहिए ।संगठन का स्वरूप ऐसा होना चाहिए जो मातृशक्ति से जुडा हो।गऊ की रक्षा ,पर्यावरण की रक्षा की गोद लेना चाहिए। रामचन्द्रजी भगवान वनवास जाने से पूर्व गौ दान किया था। कपिला गौ नही होती तो कलयुग मे प्रवेश नही होता। उन्होने आगे कहा कि आपकी पहली गौ शाला है जिसमे मातृ शक्ति जुड़ी है। श्री नरसिंह दास जी महाराज ने कहा है कि हमारे देश में नारी परम पूजनीय, वंदनीय है। अगर गाय पर बाएं कान अपनी समस्या बता दो तो समस्या का हल तुरंत हो जाएगी ।अगर मंदबुद्धि बच्चो में है तो गाय के घी का प्रयोग करना चाहिए,जिससे बुद्धि विकसित होती है।हमारे साथ हमारी गऊ माता है तो इस से हमे आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए ।धर्म एवम सेवा के कार्य में बहुत ही कम लोग होते हैं ,बुलाने पर भी नही आते हैं ,वे दुर्भाग्यशाली होते है ।इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बताये गये है। जहाॅ सन्त होता है वही सब कार्य होते है।श्रीमति पुष्पा पाटीदार द्वारा मातृ शक्ति के सहयोग से गौ शाला चलाई जारी है।इसलिए उनका सम्मान का किया गया तथा प्रतिक चिन्ह भेंट किया। सभी अतिथियो को प्रतिक चिन्ह भेंट किए गये। जिला अध्यक्ष रामचन्द्र किरोड़ीवाल,विजय पाटीदार, शंकरलाल मारु, गोगा देव जी महाराज, शैलेष पंवार, मनोज जी चौहान, मेहरबान जी झाला,डा पोपणड्या जी,लक्ष्मण मुकाती मंचासीन थे।जितेन्द्र सोनी,, अशोक हम्मड, मनीष,निलेश,लोकेश,भगवान,सचिन,योगेश,नीमा,गिरीश,प्रदीप, रमेश , संजय भाई ,सुनिल पाटीदार, आदि गौ भक्त उपस्थित थे।वृक्षमित्र लुणाजी काग द्वारा 5100 रूपये की राशि गौ शाला मे भेंट की।कार्यक्रम का संचालन कविता दीक्षित किया। उक्त जानकारी गोकुलधाम गौ शाला समिति के उपाध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने दी।