अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
क्षतिग्रस्त बारदानों को बदलने नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश








वेयर हाउस संचालक को गोदाम में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाये रखने के निर्देश
कटनी – खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जन की तैयारियों हेतु कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा सोमवार को जालपा वेयरहाउस रैपुरा में संचालित उपार्जन केन्द्र प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रैपुरा एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित जरवाही का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दिलसा राइस मिल के द्वारा भेजे गये सिंगलयूज्ड बारदाने निरीक्षण के समय खराब पाये जाने पर मिलर्स द्वारा भेजे गये क्षतिग्रस्त बारदानों को बदलकर नवीन बारदानें उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देशित किया गया। उपार्जन कार्य को दृष्टिगत रखते हुए सहकारिता विभाग के अधिकारी को गूगलशीट में उपार्जन केन्द्रवार क्षतिग्रस्त बारदानों की प्रविष्टि करनें के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री प्रसाद एवं अधिकारियों द्वारा तहसील स्लीमनावाद स्थित भोलाराम वेयरहाउस में संचालित उपार्जन केन्द्र प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति स्लीमनाबाद का निरीक्षण किया गया जिसमें समिति प्रबंधक को तत्काल ग्रेडर की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया जाकर वेयर हाउस संचालक को गोदाम में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाये रखनें एवं स्कंध की पूर्ण तौल करने के उपरांत ही गोदाम में भण्डारण कराये जानें के निर्देश दिए।
उपार्जन केन्द्र में सर्वेयर उपलब्ध न होने पर जिला प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि वह सभी गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्रों में तत्काल सर्वेयर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

More Stories
कटनी में 5 अप्रैल को निकलेगी श्री सत्य साई दिव्य रथ की भव्य शोभायात्रा, नगर में गूंजेगा शांति और प्रेम का संदेश
हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब: श्री राम दूत सेना ने किया भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सर्वाधिक राजस्व वसूली कर नगर निगम ने रचा नया इतिहास, राजस्व में ऐतिहासिक उछाल वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड वृद्धि, पिछले वर्षों के आंकड़े पीछे छूटे अभियान और नवाचार बने सफलता की कुंजी करदाताओं की जागरूकता से मिला अभूतपूर्व परिणाम रिकॉर्ड वसूली से विकास कार्यो को मिलेगी नई रफ्तार