Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रितेश घोड़ावत

कल्याणपुरा गुरुवार को थाना प्रभारी भूरिया जी ने पत्रकार,व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी ने व्यापारियों के साथ गाँव की विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर बातचीत की। थाना प्रभारी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें। दुकानों के आगे निर्धारित सीमा से अधिक सामान न रखें। बाजारों में जाम की स्थिति न बनने दें और साथ ही मार्किट मे बिक रही मांसहरी कि दुकान को ले कर भी चर्चा कि,पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा व सहयोग के लिए हैं। असामाजिक तत्वों व नशा बेचने इत्यादि का अवैध धंधा करने वालों के बारे में भी पुलिस को सूचना दें। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि गाँव के मुख्य चौकों पर सीसी कैमरे लगने कि बात कही,थाना प्रभारी के साथ बैठक के दौरान अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिसमें समस्या के शीघ्र समाधान का विश्वास मिला है। इस मौके पर पत्रकार, व्यापारी और ग्राम पंचयात के सदस्य जिसमे अनिल जैन, गगन पंचाल,प्रकाश राठौड ,उमेश चौहान, दीपक जैन,दिलीप जैन, राकेश जैन, प्रकाश चौहान, शरद मंत्री, धीरज बुंदेला, सुलभ जैन सभी सदस्य मौजूद थे