Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाले तीन शातिर नकबजनों को सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 15.12.2023। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में लूट, नकबजनी, चोरी के प्रकरणों का खुलासा कर आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 15.12.2023 को ग्वालियर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डबरा सिटी क्षेत्रान्तर्गत सराफा बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान की दुकान में सोने चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले शातिर चोर थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत रेल्वे निर्माणधीन कालोनी, केसर बाग ग्वालियर के पास एकत्रित होकर सोने चांदी के आभूषण लेकर उन्हे बेचने की फिराक में मौजूद हैं। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक देहात श्री निरंजन शर्मा को क्राईम ब्रांच व डबरा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कराकर उक्त शातिर नकबजनों को पकड़े हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे एवं डीएसपी अपराध द्धितीय श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार तथा एसडीओपी डबरा श्री उमेश गर्ग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी डबरा सिटी निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना डबरा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु रेल्वे निर्माणधीन कालोनी, केसर बाग ग्वालियर के पास भेजा गया। मौके पर पुलिस की टीम को तीन संदिग्ध युवक एक डीलक्स लाल रंग की मोटर साइकिल लिए खड़े दिखे। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख उनके द्वारा वहां से भागने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर एक के द्वारा खेड़ा थाना बिजौली जिला ग्वालियर दूसरे एवं तीसरे के द्वारा झरेंटा थाना ऐन्डोरी जिला भिण्ड का रहने वाला बताया। पुलिस को उक्त तीनों की तलाशी लेने पर सोने चांदी के आभूषण मिले। जिनके संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा विगत दिनों थाना डबरा सिटी के सराफा बाजार की एक दुकान में सेंधमारी कर चोरी करना बताया। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा पकड़े गये उक्त आरोपीगणों से माल मशरूका जप्त कर उन्हे चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि दिनांक 11.12.2023 को फरियादी मोहनलाल सोनी निवासी लक्ष्मी कॉलोनी डबरा ने थाना डबरा सिटी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी सराफा बाजार डबरा में स्थित ज्वलर्स दुकान की दीवाल में छेद कर कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के जैवरात चोरी कर ले गया है। जिस पर से थाना डबरा सिटी में अपराध क्रमांक 1128/23 धारा 457,380 भादवि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बरामद मशरूका: सोना बजन 15 ग्राम कीमती 85000/- रूपये, चांदी 600 ग्राम कीमती लगभग 33,900/- तथा एक डीबीआर कीमती 6000 रूपये, कुल कीमती सामान लगभग- 1,24,900/- एंव वारदात में प्रयुक्त एक डीलक्स लाल रंग की मोटर साइकिल तथा लोहे की सबलिया।

सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, निरी० यशवंत गोयल थाना प्रभारी थाना डबरा, क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक प्रवीण शर्मा, प्र.आर. हरेन्द्र गुर्जर, आरक्षक जसवीर सिंह, थाना मुरार से संजय गुर्जर थाना डबरा सिटी टीम- सउनि गोवर्धन सिंह, सउनि० विनोद लखन, प्रआर० राजेश पुरोहित, प्रआर० राममिलन परिहार थाना डबरा प्रआर० रामवरन लोधी थाना आरोन, आर० अविनाश पटसारिया, आर० भरत साहू, आर० भूपेन्द्र दांगी, आर0 मोहित यादव, आर0 अखिलेश गुर्जर, आर० गौरव यादव, आर0 सत्यम सिंह, आर० भूपेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।