Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


कलेक्टर श्री प्रसाद ने प्राचार्याें की बैठक में किया मिशन फाइनल-30 लांच
-प्राचार्याें और शैक्षणिक स्टाफ के द्वारा की जा रही मेहनत को सराहा
कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले के हाई स्कूलों और हायर सेकेण्ड्री स्कूलों में मिशन-45 के तहत परीक्षाओं की तैयारी करने में गंभीरता से जुटे प्राचार्याें और शैक्षणिक स्टाफ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने प्राचार्याें से प्रतिदिन शाम को समय निकालकर व्यक्तिगत रूप से सभी विषयों के शिक्षकों से प्रगति की जानकारी भी अवश्य लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह बात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित जिले के प्राचार्याें की बैठक में कहीं।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह, सहायक संचालक शिक्षा राजेश अग्रहरि, विवेक दुबे सहित प्राचार्य गण मौजूद रहे।
कलेक्टर ने प्राचार्याें से कहा कि हर दिन बीतने के साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए समय कम होता जा रहा है। इसलिए अब हम सबको और अधिक जिम्मेदारी महसूस कर स्वयं अधिक मेहनत करने और छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। कलेक्टर ने कहा कि मैंने स्कूलों के भ्रमण के दौरान देखा कि छात्रों को भी मिशन-45 खूब रास आ रहा है। छात्र इसके अनुसार मेहनत भी कर रहें हैं। परीक्षा के लिए कम दिन शेष होने की वजह से बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर छात्रों की तैयारी कराने के लिए मिशन फाइनल-30 को लांच करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि एक माह अर्थात् पूरे 30 दिन तक प्रत्येक विषय के 10 प्रश्न हर दिन स्कूलों में भेजें जायेंगे। जिसमें 4 प्रश्न एक अंक, 3 प्रश्न दो अंक, दो प्रश्न 3 अंक का और एक प्रश्न 4 अंक का होगा।
कलेक्टर ने कहा कि इस प्रकार 30 दिन में हर विषय के 300 प्रश्नों की तैयारी करने से छात्र आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। उन्हें विषय का बेहतर ज्ञान होने की वजह से परीक्षा का डर और भय नहीं रहेगा और वे बिना किसी मानसिक तनाव के परीक्षा देकर बेहतर परिणाम अर्जित कर सकेंगे।
लीडरशिप की भूमिका निभायें
कलेक्टर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणामों को सुधारने के कार्य में प्राचार्यों को लीडरशिप की भूमिका निभानी होगी। तभी किये जा रहे तमाम प्रयास फलीभूत होगें।
प्राचार्यों ने सुनाये अनुभव
प्राचार्याें ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मिशन-45 के तहत मिले आधार बुकलेट से छात्रों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों में आशातीत सुधार परिलाक्षित हुआ है। गोपालपुर स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि जब प्राचार्य बदलाव करने की ठान लेंगे तभी परिणाम बेहतर मिलेंगे। वे स्वयं छात्रों को पढ़ाते हैं।
समीक्षा करें
कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य मिशन-45 और इसके घटक मिशन फाइनल-30 की अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करते रहें।
अंग्रेजी पर दें खास ध्यान
कलेेक्टर ने कहा कि उन्होंने जिले के परीक्षा परिणाम के आंकलन और स्कूलों के दौरों के दौरान यह पाया कि अधिकांश छात्र अंग्रेजी विषय में कमजोर हैं। इसलिये अंग्रेजी विषय की तैयारी पर छात्रों के साथ विशेष मेहनत की जाये।