Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना डबरा देहात पुलिस ने खेत में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को 32 हजार रूपये नगद व ताश की गड्डी सहित पकड़ा

पकड़े गए जुआरियों के पास से 32 हजार रुपये नकद व 01 ताश की गड्डी की जप्त

ग्वालियर। 16.12.2023 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा तथा अवैध शराब व मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। एसपी ग्वालियर के निर्देश पर आज दिनांक 16.12.2023 को संपूर्ण जिले में पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त की जा रही है, इसी दौरान थाना प्रभारी डबरा देहात को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरोठा में लल्ला यादव का खेत में कुछ लोग एकत्रित होकर हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अति0 पुलिस अधीक्षक देहात श्री निरंजन शर्मा द्वारा थाना डबरा देहात पुलिस की टीम को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन मेें एसडीओपी डबरा श्री उमेश गर्ग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा देहात सुरजीत सिंह परमार ने नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बरोठा में लल्ला यादव के खेत के पास कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मौके पर कुछ लोग लोग हार जीत का दाँव लगाकर ताश की गड्डी से जुआ खेलते हुये दिखे। जुआरियों ने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम द्वारा जुआ खेल रहे 03 लोगों को घेरकर पकड़ लिया और पकड़े गये जुआरियों से नाम पता पूछने पर एक लक्ष्मणपुरा चीनोर डबरा, दूसरा कटऊ पुलिया के पास कर्रा फार्म तथा तीसरा ग्राम नुन्हारी थाना भितरवार का रहना बताया। मौके पर पुलिस टीम को कुल 32000/- रूपये नगद व एक ताश की गड्डी 52 पत्तों की मिली। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये सभी जुआरियों के विरूद्ध थाना डबरा देहात में धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

बरामद मशरूका- 32 हजार रुपये नगद व एक ताश की गड्डी।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डबरा देहात उप निरीक्षक सुरजीत सिंह परमार, सउनि नवल सिंह, चन्दनसिंह, आरक्षक जितेन्द्र साहू, राजेश रावत, सैनिक संतोष शर्मा, कामता प्रसाद शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।