



परासिया विकासखंड जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला हरनाखेड़ी में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम पंचायत पारसोली की ग्राम हरनाखेड़ी में परीक्षा के दौरान शाला बंद पाई गई। कन्हरगांव जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा के ओचिक निरीक्षण के दौरान शाला में परीक्षा के दौरान शिक्षकों का अनुपस्थित पाए जाने पर छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए। जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने कक्षा चौथी और पांचवी के विद्यार्थियों की परीक्षा ग्राम पंचायत तिगाई के ग्राम तिघरा के शासकीय स्कूल में परीक्षा संपन्न कराई । ज्ञात हो कि वर्तमान समय में कक्षा चौथी और पांचवी की परीक्षाएं संचालित हो रही है।शासकीय प्राथमिक शाला हरनाखेड़ी के प्रधान अध्यापक हनुमान सिंह चौहान जब प्रश्न पत्र लेने जन शिक्षा केंद्र में उपस्थित नहीं हुए तब जन शिक्षक वीरेन्द्र शर्मा स्वयं प्रश्न पत्र लेकर के शासकीय प्राथमिक शाला हरनाखेड़ी पहुंचे,उल्लेखनीय है की परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से 12:30 तक है किंतु 10:15 पर जब जन शिक्षक शाला पहुंचे तो शाला बंद पाई गई तब जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को कक्षा में बिठाकर नजदीकी शाला शासकीय माध्यमिक शाला तिघरा से उत्तर पुस्तिकाएं बुलाकर परीक्षा आरंभ कराई। पश्चात 10:35 पर संस्था के प्रधान पाठक एवं शिक्षिका संगीता पवार शाला में उपस्थित हुई। जन शिक्षा केंद्र प्रभारी द्वारा उक्त लापरवाही पर दोनों शिक्षको को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया तथा प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया गया।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप