Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रक्तदान शिविर हेतु संस्थायें आईं आगे, तिथि और स्थान तय, पहले रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को दद्दाधाम में कल, कलेक्टर के प्रयास से रक्तदान के लिए लोग हो रहे प्रेरित

रक्तदान शिविर हेतु संस्थायें आईं आगे, तिथि और स्थान तय, पहले रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को दद्दाधाम में कल, कलेक्टर के प्रयास से रक्तदान के लिए लोग हो रहे प्रेरित
कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार की शाम को रक्तदान शिविर आयोजित करने और लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करने आयोजित बैठक के पहले ही दिन सार्थक और सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं।
अब तक 5संस्थानो और संगठनों ने रक्तदान शिविर आयोजित करने की सहमति प्रदान भी कर दी है।
इनमें धनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी ने दद्दा धाम में 24 दिसंबर को, सिख समाज ने गुरूद्वारा में 26 दिसम्बर को, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत ने 31 दिसंबर को रक्तदान शिविर आयोजित करने की सहमति प्रदान की है। वहीं ओजस्वी मार्बल्स ने 5 जनवरी 2024 को तथा बाबा माधवशाह हास्पिटल ने 15 जनवरी 2024 को रक्तदान शिविर लगाने की सहमति दी है। जल्दी ही कई और संस्थाओं ने भी अपने मैनेजमेंट से चर्चा कर तिथि और स्थान की जानकारी साझा करने की बात कही है।