
तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश
कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा विगत 20 दिसंबर को जिले के धान उपार्जन कार्य की वर्चुअली समीक्षा के दौरान उपार्जित धान का परिवहन कम होने तथा जारी किए गए स्वीकृति पत्रक का प्रतिशत होने के कारण किसानों के भुगतान की कार्यवाही लंबित रहने पर नाराजगी जाहिर कर जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बालेन्द्र शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस मे समक्ष मे उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में धान का परिवहन कम होने और कृषकों का भुगतान लंबित होने के बाद भी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री शुक्ला द्वारा यथोचित कार्यवाही एवं समीक्षा न करने को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के विपरीत एवं दण्डनीय होने का लेख किया जाकर समय- सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर संबंधित के विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित करने हेतु निर्देशित किया है।

More Stories
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त
उद्योग विभाग में ‘बाबू’ बना बॉस! समय-नियम बेबस, दफ्तर में चलता ‘आराम तंत्र
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल