कटनी इंटरसिटी ट्रेन के गेट पर मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, यात्री का पैर पटरी से कटादिनांक। 18/12/23 को घायल राजकुमार चौहान निवासी एनकेजे कटनी का रीवा इंटरसिटी ट्रेन में यात्रा कर रहा था यात्रा के दौरान गेट पर खड़ा होकर मोबाइल से बात कर रहा था इस दौरान आरोपी आरोपी द्वारा यात्री को धक्का मार के मोबाइल को छीन कर भाग गया था जिसके कारण घायल का पैर पटरी से कट गया था। आरोपी द्वारा मोबाइल फोन वही फेंक कर घटना कृत कर अपने साथियों के साथ भाग निकले थे जिसकी जीआरपी पुलिस कटनी द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर लगातार आरोपी की तलाश पतासाजी कर रही थी।मामले का मुख्य आरोपी जिसने घटना कृत किया है आरोपी अनिकेत सोनखरे निवासी झर्रा टिकुरिया कटनी को आज दिनांक 27/12/23 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया मामले के अन्य साथी की तलाश जारी है।


More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद