

देश की सुविख्यात गायिका सुश्री मैथली ठाकुर की होगी प्रस्तुति
ग्वालियर को गौरवान्वित करने वाली पांच विभूतियों को मिलेगा ग्वालियर गौरव सम्मान
ग्वालियर 24 दिसम्बर 2023/ भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा ग्वालियर गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा पर 25 दिसम्बर को सायं 6 बजे यह समारोह आयोजित होगा।
ग्वालियर गौरव दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन भी प्रस्तावित है। समारोह में देश की सुविख्यात गायिका सुश्री मैथली ठाकुर भजन एवं लोकगीतों की प्रस्तुति देंगी। ग्वालियर को गौरवान्वित करने वाली ग्वालियर की पाँच विभूतियों को इस अवसर पर ग्वालियर गौरव दिवस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
ग्वालियर गौरव सम्मान से सम्मानित होने वाली विभूतियों सर गंगाराम हॉस्पिटल नईदिल्ली में सेवाएँ दे रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकुन्द खेतान, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोच श्री शिवेन्द्र सिंह राठौर, शिक्षाविद एवं साहित्यका श्री जगदीश तोमर, ग्वालियर सांगीतिक घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक श्री उमेश कंपू वाले एवं स्वर्ग सदन संस्था के श्री विकास गोस्वामी शामिल हैं।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप