Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


🔴 हथियार तस्कर गैंग के सदस्य से 32 बोर की 6 देशी पिस्टल व 01 जिंदा राउण्ड किया बरामद।

ग्वालियर। 24.12.2023 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर में अवैध हथियार व अवैध शराब/मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैै। आज दिनांक 24.12.2023 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति सूर्यनमस्कार तिराहा से मेला पर्किंग की तरफ अवैध हथियार बैचने की फिराक मे खडा है। उक्त सूचना पर से एसपी ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे को क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे एवं डीएसपी अपराध द्धितीय श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर के बताये स्थान सूर्यनमस्कार तिराहे स्थित मेला पार्किग के पास भेजा गया। पुलिस टीम को सूर्यनमस्कार तिराहे पर मेला पार्किंग के पास मुखविर द्वारा बताये हुलिये का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम के द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को गोल पहाडिया जनकगंज ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति के पास से मिले पिठ्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 32 बोर की 05 देशी पिस्टल रखी हुई मिली। तथा उक्त तस्कर की तलाशी लेने पर उसकी कमर मे 32 बोर की लोडे़ड 01 देशी पिस्टल खुरसी हुई मिली। जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये तस्कर से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अवैध हथियारों को खरगोन से लेकर आना बताया एवं यहां ग्वालियर में वह ग्राहक तलाश कर बेचने जा रहा था। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी खरगोन मंे अवैध हथियारों की तस्करी के संबंध में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पकडे़ गये तस्कर के विरूद्ध थाना क्राइम ब्रांच में अप0क्र0- 104/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी गैंग के अन्य सदस्यों के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूकाः 32 बोर की 6 देशी पिस्टल व 01 जिंदा राउण्ड किया जप्त।

सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक प्रवीण शर्मा, शिशिर तिवारी, राहुल अहिरवार, आरक्षक देवव्रत तोमर, राहुल दुवे, सौरभ चौहान, सोनू परिहार, श्याम शर्मा, देवेश, नवीन पाराशर, आकाश पंाण्डे, अजय, अभिशेक तोमर, मनीष कटारे की सराहनीय भूमिका रही।